बीपी कंट्रोल करने के लिए कौन सा जूस पीना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 13:08

चुकंदर का जूस (Beet Juice)
चुकंदर का जूस हाई ब्लड प्रेशर के लिए रामबाण इलाज माना जाता है. चुकंदर के जूस में कैलोरी की मात्रा कम होती है और विटामिन, मिनरल्स समेत कई पोषक तत्व होते हैं. हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार 2016 में हुई एक स्टडी में यह बात सामने आई थी कि कच्चे चुकंदर का जूस पीने से ब्लड प्रेशर काफी कंट्रोल हो जाता है.

टमाटर का जूस (Tomato Juice)
अब तक कई स्टडी में यह बात सामने आ चुकी है कि हर दिन एक ग्लास टमाटर का जूस पीने से हार्ट हेल्थ को बढ़ावा मिलता है. टमाटर का जूस सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर को इंप्रूव करता है. प्रेग्नेंसी के दौरान भी टोमेटो जूस फायदेमंद होता है. इसके अलावा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी यह कारगर है.

अनार का जूस (Pomegranate Juice)
अनार न केवल फोलेट और विटामिन C जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है, बल्कि उनमें शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं. अनार का जूस पीने से आपकी हार्ट हेल्थ बेहतर होती है और चेहरे पर भी निखार आता है. 2017 की एक स्टडी के मुताबिक अनार का जूस हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार साबित हो सकता है. इसमें कई पोषक तत्व होते हैं.

बेरी का जूस (Berry Juice)
ब्लैकबेरी (जामुन) और ब्लूबेरी में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है. 2016 में प्रकाशित एक रिव्यू में पाया गया कि जामुन का सेवन करने से सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल दोनों कम होते हैं. जामुन के जूस का सेवन करने से डायबिटीज भी कंट्रोल की जा सकती है. यह हेल्थ के लिए कई मायनों में फायदेमंद है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info